Search

 
 
 

हजारीबाग : चौपारण डीलर संघ ने किया प्रदर्शन, बेमियादी हड़ताल जारी

 
Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण प्रखंड के 130 डीलरों के संघ ने शनिवार को ब्लॉक परिसर में धरना दिया. इसकी अध्यक्षता डीलर संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने जबकि संचालन कुमार राहुल ने किया. मौके दिनेश यादव ने कहा कि मुखिया सहित जनप्रतिनिधि भी हड़ताल का समर्थन करें. डीलर संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार ने डीलरों की मांग पूरी नहीं की तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. पीएमजीकेवाई योजना का बकाया कमीशन को अतिशीघ्र भुगतान की जाय, कमीशन एक रुपया के स्थान पर तीन रुपया किया जाय, डीलर को प्रतिमाह 30 हजार मानदेय दिया जाय और अनुकंपा नियम को पुनः लागू किया जाय. ऑफलाइन रजिस्टर को समाप्त किया जाय. ई-पॉश मशीन में 2 जी के जगह 5 जी की सुविधा प्रदान मिले. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-2-accused-arrested-in-madhu-pahadia-murder-case/">साहिबगंज

: मधु पहाड़िया हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार

पीडीएस डीलर भुखमरी के कगार पर : अशोक राम चंद्रवंशी

वही जिला उपाध्यक्ष अशोक राम चंद्रवंशी ने कहा कि देश के 81 करोड अनाज लाभार्थियों के बीच खाद्य सुरक्षा योजना को लगातार चलाते रहने वाले देश के 5 लाख 38 हजार जन वितरण विक्रेता का परिवार भुखमरी के कगार पर है. केंद्रीय कमिटी के निर्देश पर सरकार डीलरो की मांग पूरी नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अशोक राम, चंद्रवंशी, खाद्य आपूर्ति विधायक प्रतिनिधि नीरज सिंह, कुमार राहुल, गणेश केशरी, मनोज दांगी, मोहम्मद वहाब, रामचंद्र रजक, अवध किशोर साव, भुवनेश्वर दांगी, बिनोद केशरी, रिंकू देवी, रामाधीन सिंह, ब्रजेश्वर सिंह, उमेश यादव, बाबूलाल पासवान, जितेंद्र उर्फ मिठ्ठू राणा, संजय रजक, वीरेंद्र पांडेय, जावेद खान, हैदर अली, रामलखन केशरी, सुरेंद्र रजक, बासुदेव सिंह सहित 130 डीलर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/bhokta-said-at-rjds-vanbhoj-in-koderma-state-government-is-working-for-the-poor/">कोडरमा

में राजद के वनभोज में बोले भोक्ता, गरीबों के लिए काम कर रही राज्य सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही