एक निजी कमरे में की जा रही है जांच और प्रसव Chauparan, Hazaribagh: चौपारण प्रखंड अंतर्गत महराजंगज के चक्रसार में 36 वर्षों से संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र चयकला जर्जर होने के कारण नए भवन में शिफ्ट करना है. नया भवन 9 माह पूर्व ही बन कर तैयार है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ठीकेदार द्वारा नये भवन की चाबी भी एएनएम को सौंप दी गई है, लेकिन उद्घाटन नहीं होने के वजह से यहां ताला लटका हुआ है. वहीं, विभाग भी उद्घाटन को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं का प्रसव या रूटीन चेकअप एक निजी कमरे में ही किया जा रहा है, जहां आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव है. आखिर 9 महीने से सिर्फ उद्घाटन नहीं होने की वजह से अस्पताल में ताला लटका रहना, कहीं न कहीं विभागीय निष्क्रियता को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/tender-issued-for-the-fourth-time-for-fare-system-of-city-buses-in-ranchi/">रांची
में सिटी बसों के फेयर सिस्टम के लिए चौथी बार टेंडर जारी
सट्टा के अड्डे पर रांची पुलिस ने की छापेमारी
में सिटी बसों के फेयर सिस्टम के लिए चौथी बार टेंडर जारी
आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम हैं महिला
बता दें कि स्वास्थ्य उपकेंद्र का नया भवन जिला परिषद द्वारा बनाया गया है.चयकला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर भी स्वास्थ्य उपकेंद्र को नए भवन में जल्द शिफ्ट करवाने को लेकर प्रयासरत हैं, ताकि क्षेत्र के महिलाओं को रूटीन चेक अप सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सहूलियत हो सके. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही नए भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्र को शिफ्ट किया जाएगा.एक माह में 70 से 80 गर्भवती महिलाओं का प्रसव
स्वास्थ्य उपकेंद्र चयकला में प्रखंड के अलावे दूसरे प्रखंडों से भी महीने में लगभग 70 से 80 गर्भवती महिलाएं डिलेवरी करवाने लिए पहुंचती हैं. पुराने भवन के जर्जर होने के कारण अस्पताल को एक रूम में शिफ्ट कर दिया गया है. इससे महिलाओं को प्रसव सहित अन्य रूटीन चेकअप के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में कार्यरत एएनएम अरुणा सिन्हा ने बताया कि अस्पताल का नया भवन बनकर 9 माह पूर्व बन कर तैयार है. पर अब तक उद्घाटन नहीं होने के कारण मेन गेट में ताला लटका है. उन्हें भी स्वास्थ्य जांच वगैरह में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें-ऑनलाइन">https://lagatar.in/ranchi-police-raids-online-betting-shop/">ऑनलाइनसट्टा के अड्डे पर रांची पुलिस ने की छापेमारी
Leave a Comment