Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: मेडिकल में पास करवाने के नाम पर हो रही थी ठगी, 3 गिरफ्तार

Hazaribagh: बीएसएफ मेरु की विजलेंस टीम ने शुक्रवार को बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल गेट पर मेडिकल परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा. पकड़े गए आरोपित मेडिकल परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों से पास कराने के नाम पर पैसे लेने आए थे. बताया जाता है कि बीएसएफ मेरु में पिछले दस दिनों से एनआईए, असम राईफल्स, सीएपीएफ और एसएसएफ बल के लिए दौड़ में चयनित जवानों का मेडिकल जांच चल रहा है. इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
फर्जीवाड़ा और ठगी की सूचना विजलेंस टीम को 19 सितंबर को मिली थी. शुक्रवार को घात लगाए बैठी विजलेंस टीम ने अभ्यर्थियों के पास पैसे की वसूली करने पहुंचे आरोपितों को धर दबोचा. मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं एक अन्य आरोपित भागने में सफल रहा. बीएसएफ की टीम ने मौके से एक ब्रेजा कार बरामद की. हिरासत में लिए गए सभी आरोपितों को मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया गया. इस मामले में तीन आरोपित सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें– पर्यावरण">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-conference-of-environment-ministers-urban-naxals-kept-the-sardar-sarovar-dam-on-the-narmada-river-for-years/">पर्यावरण

मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, शहरी नक्सलियों ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध को वर्षों तक रोके रखा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही