Search

 
 
 

हजारीबाग : मुखिया संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, दिव्यांगों के बीच बांटे गए सहायक उपकरण

 
Vishnugarh : विष्णुगढ़ के चेडरा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक हुई. इसमें मनरेगा, एसबीएम, गैरमजरूआ जमीन, जीपीसीसी के गठन और डीएमएफटी के बारे में चर्चा हुई. पंचायत कर्मियों के पंचायत सचिवालय नहीं जाने पर संघ ने नाराजगी जताई. मनरेगा में बरती जा रही अनियमितता को लेकर भी चर्चा की गई. गैरमजरूआ जमीन पर जोत-कोड़ करने वाले किसानों के नाम रसीद निर्गत करने की मांग की गई. बैठक के बाद तमाम मुद्दों को लेकर बीडीओ संजय कुमार कोंगाड़ी को ज्ञापन सौंपा गया. बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष उत्तम महतो और संचालन सचिव निर्मल कुमार ने किया. बैठक में दुलारचंद महतो, चंद्रशेखर पटेल, गुलाबचंद महतो, हेमंती देवी, रीता कुमारी, ननकू महतो, कुंवर हांसदा, लक्ष्मी कुमारी, तपेश्वर रजक, चेतलाल लाल महतो, छोटी शर्मा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :पांच">https://lagatar.in/five-forest-mafia-sent-to-jail-by-ranka-police/">पांच

वन माफियाओं को रंका पुलिस ने भेजा जेल
दूसरी खबर

दिव्यांगों के बीच बांटे गए सहायक उपकरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/divyang-25_613-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Barhi : झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से बरही प्रखंड संसाधन केन्द्र सह बालक मध्य विद्यालय बरही के प्रांगण में शुक्रवार को शिविर लगाकर दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण बांटे गए. दर्जनों दिव्यांगों को ह्वीलचेयर, बैशाखी, ध्वनि यंत्र आदि दिए गए. वहीं नए दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन किया गया. इसमें बरही प्रखंड के अलावा चौपारण एवं बरकट्ठा प्रखंड के दिव्यांग शामिल हुए. मौके पर मुख्य रूप से एलिम्को की स्वाति लिन, वर्षव महापात्रा, समाजसेवी रिजवान अली, मो इजहार, शिक्षक उपेन्द्र शर्मा, ब्रजभूषण कुमार, पूनम सिन्हा, नीलू कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जियाउल हक, अभिषेक शर्मा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-three-day-ajay-dubey-memorial-football-tournament-begins-including-3-news/">हजारीबाग

: तीन दिवसीय अजय दूबे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही