Search

 
 
 

हजारीबाग : मुखिया की दरियादिली, बिरहोर बेटी की शादी का उठाया बीड़ा

 
  • लहंगा, साड़ी और राशन का पूरा सामान देकर कर रहे सहयोग
  • छह माह पहले बिरहोर टोला को लिया है गोद
Daru (Hazaribag) :  हजारीबाग के दारू प्रखंड स्थित पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव ने बिरहोर टोला जरगा निवासी लक्ष्मण बिरहोर की बेटी की शादी का बीड़ा उठाया है. अनिल कुमार देव शादी के लिए लहंगा, साड़ी और राशन का पूरा सामान देकर सहयोग में जुटे हैं. समाजसेवी अजीत कुमार भी उनका साथ दे रहे हैं. (पढ़ें, साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahebganj-couple-returning-home-from-wedding-ceremony-shot-by-criminals-wife-dead-husband-serious/">साहिबगंज:

शादी समारोह से घर लौट रहे दंपति को अपराधियों ने मारी गोली, पत्नी की मौत, पति गंभीर)

छह माह पहले बिरहोर टोला को लिया है गोद

दरअसल छह माह पहले मुखिया अनिल कुमार देव ने बिरहोर टोला को गोद लिया था. जरगा में करीब आठ से 10 बिरहोर परिवार रहते हैं. मुखिया निजी खर्च पर इन बिरहोर परिवारों को हरसंभव मदद करते हैं. इस संबंध में मुखिया ने बताया कि बिरहोर के अलावा कोई भी गरीब परिवार हो, वह पंचायतवासियों की सेवा में तत्पर रहते हैं. लक्ष्मण बिरहोर की बेटी की शादी का बीड़ा उठाये जाने से अन्य बिरहोर परिवारों में भी खुशी की लहर है. मुखिया की ओर से किये गये इस सहयोग के मौके पर सांसद प्रतिनिधि मिठू रविदास, प्रदीप यादव, सावन कुमार, दीपक देव, गोपाल देव, नंदलाल देव, राजकुमार यादव, गौतम देव समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : मिशन">https://lagatar.in/jmm-congress-to-contest-12-left-rjd-to-contest-1-1-seat/">मिशन

2024 : झामुमो-कांग्रेस को 12, लेफ्ट-राजद को 1-1 सीट लड़ें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही