Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मुखिया पति पर पंचायत सचिव को पीटने का आरोप, थाना में आवेदन

Advertisement
Advertisement
प्रखंड कार्यालय में घुसकर पंचायत सचिव के साथ जमकर मारपीट पिंडारकोन पंचायत सचिव ने पदमा थाना में दिया आवेदन Hazaribagh: पदमा ब्लॉक परिसर में बीते सोमवार को पिंडारकोन मुखिया पति प्रभु मेहता द्वारा पंचायत सचिव के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर पिंडारकोन पंचायत सचिव संतोष कुमार ने आरोपी के खिलाफ पदमा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में संतोष कुमार ने बताया है कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘अबुआ आवास’ के तहत अपने लोगों को आवास देने के लिए मुखिया द्वारा दबाव बनाया जा रहा था. इसका विरोध करने पर मुखिया पति प्रभु कुमार मेहता प्रखंड कार्यालय परिसर में सरेआम गाली-गलौज और मारपीट करने लगे. इतना ही नहीं अबुआ आवास योजना के लाभुकों के कागजात के साथ छेड़छाड़ कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. इसे भी पढ़ें-भाकपा">https://lagatar.in/kishore-nayak-a-member-of-cpi-maoist-commander-ravindra-ganjhus-squad-arrested/">भाकपा

माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का सदस्य रहा किशोर नायक गिरफ्तार

मुखिया पति ने आवास के लिए पैसे मांगने का लगाया आरोप

दूसरी ओर मुखिया पति ने बताया कि सरकार द्वारा योग्य लाभुकों को अबुआ आवास योजना का नि:शुल्क लाभ दिया जाता है, लेकिन पंचायत सचिव आवास देने के नाम पर लाभुक से पैसा मांग रहा था. उन्होंने पंचायत सचिव पर महिला मुखिया के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. कहा कि इसी को लेकर प्रखंड कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है. इस संबंध में पदमा थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पंचायत सचिव के द्वारा मारपीट संबंधित आवेदन दिया गया था, मगर आवेदन में कुछ त्रुटि होने के कारण उन्हें सुधार कर दोबारा आवेदन देने की बात कही गई थी. पर अब तक उन्होंने थाना में कोई आवेदन नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-meeting-of-twenty-point-implementation-committee-displeasure-over-absence-of-officials/">पलामू

: बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक, पदाधिकारियों के गैर मौजूदगी से नाराजगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही