Search

 
 
 

हजारीबाग : डेवलप पब्लिक स्कूल रतनपुर के बच्चों-शिक्षकों ने निकाली तिरंगा सम्मान यात्रा

 
 Hazaribagh : बरकाखुर्द रतनपुर स्थित डेवलप पब्लिक स्कूल द्वारा तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गयी, यात्रा में विद्यालय के बच्चे सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने भाग लिया. विद्यालय प्रांगण से सम्मान यात्रा ढोल नगाड़े, बैनर के साथ आरंभ हुई. यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद आजि देशभक्ति के नारे लगाये जा रहे थे. तिरंगा सम्मान यात्रा रतनपुर, मनाई, बरकाखुर्द, दरिया, जगडा, जोगिडीह होते हुए जेपी चौक पहुंची, जहां यात्रा सभा में तब्दील हो गयी.

जिला परिषद सदस्य रेणु देवी ने  विद्यालय के उत्तम भविष्य के लिए शुभ कामना दी

सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने बच्चों द्वारा सम्मान यात्रा निकाले जाने पर विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की. उन्होंने बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को इचाक प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और सीमा पर देश के लिए लड़ते हुए शहीद हुए जवानों की याद दिलायी. उन्होंने 26 जनवरी को बोधीबागी कुरहा में लगने वाले शहीद मेले में जनता को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रेणु देवी ने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और बच्चों के अनुशासन को देखते हुए विद्यालय के उत्तम भविष्य के लिए शुभ कामना दी.

यहां के बच्चे सभी क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे हैं.

यात्रा में शामिल आदर्श युवा संगठन के अध्यक्ष सह भावी विधायक प्रत्याशी गौतम मेहता ने कहा कि यह विद्यालय सीमित संसाधनों और न्यूनतम शुल्क लेकर चलाया जा रहा है. यह नौ वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में जगमगाता हुआ सितारा है, जो आसपास के बच्चों को शहर से भी अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहा है. यहां के बच्चे सभी क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे हैं. विद्यालय के निदेशक विकास पांडेय ने कहा कि पिछले कई वर्षों से 8th,9th और 10th बोर्ड में यहां के बच्चों का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहता है. आने वाले दिनों में विद्यालय में नयी नयी टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को शहर पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़े.

विद्यालय इस सप्ताह को नामांकन सप्ताह के रूप में मना रहा है  

प्राइवेट स्कूल संगठन के जिला महामंत्री मधुसूदन मेहता ने कहा कि बच्चों का संपूर्ण विकास इसी प्रकार के विद्यालय में किया जा सकता है. सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मेहता ने बच्चों को तिरंगे के महत्ता और अमर बलिदानियों के बारे में बताया. विद्यालय के प्राचार्य मनोज मेहता ने बताया कि विद्यालय इस सप्ताह को नामांकन सप्ताह के रूप में मना रहा है . इसलिए लॉक डाउन के बाद पहली बार 31 जनवरी तक मुफ्त नामांकन की सुविधा दी गयी है. इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करवा सकते हैं.

झांकी में परी कुमारी भारत माता बनी थी

इस अवसर पर निकाली गयी झांकी में परी कुमारी भारत माता बनी थी. , खुशी कुमारी लक्ष्मी बाई, आदित्य और लक्ष्मण महात्मा गांधी, सत्यम कुमार पंडित जवाहर लाल नेहरू, विपुल कुमार सुभाष चन्द्र बोस के किरदार में नजर आये. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद मेहता, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मेहता, प्रतिनिधि छात्रधारी मेहता, प्राइवेट स्कूल संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक मेहता, पूर्व शिक्षक सहदेव मेहता, विद्यालय के शिक्षक जयकुमार पांडेय, दिवाकर कुमार, निशांत राज, शिक्षिका निशु निशा, अंजलि रजक, सविता प्रजापति, रेशमी मेहता, अंजलि कुमारी, पूजा कुमारी,पायल कुमारी, शीतल कुमारी सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही