Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों को नहीं पड़ रहा बीसीजी का टीका

Advertisement
Advertisement
खत्म हो गया है 0.1 एमएम का सिरिंज, विभाग को कराना है उपलब्ध स्थानीय स्तर पर 30 हजार सिरिंज खरीदारी का निर्णय Hazaribagh : हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बीसीजी का टीका देने के लिए सिरिंज नहीं है. इस कारण बीसीजी की वैक्सीन लेने के लिए जो बच्चे और महिलाएं पहुंच रही हैं, उन्हें भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि पिछले कई दिनों से बीसीजी का टीका लेने वाले बच्चों को बैरंग लौटना पड़ रहा है. यह वही मेडिकल कॉलेज अस्पताल है जहां करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. लेकिन सिरिंज लेने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. जब सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह से जब यह पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि विभाग से ही यह सिरिंज भेजा जाता है. पिछले कई दिनों से उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसे भी पढ़ें-रघुनाथपुर">https://lagatar.in/impact-of-raghunathpur-train-accident-many-main-line-trains-ran-through-dhanbad/">रघुनाथपुर

ट्रेन हादसे का असर, धनबाद होकर चलीं मेन लाइन की कई ट्रेनें

30 हजार सिरिंज खरीदने का फैसला, अभी तक नहीं पहुंचा

मुख्यालय ने यही आदेश निर्गत किया है कि स्थानीय स्तर पर सिरिंज की खरीदारी कर लें. ऐसे में हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग ने 30 हजार सिरिंज खरीदने का निर्णय लिया है. लेकिन वह भी अब तक नहीं पहुंचा है. बताया जाता है कि पिछले एक सप्ताह से यह स्थिति बनी हुई है. सिरिंज का उपयोग बच्चों को बीसीजी का टीका देने के लिए किया जाता है. एक बार उपयोग में आने के बाद दोबारा उसका उपयोग नहीं किया जाता है. उनका यह भी कहना है कि जो 30 हजार सिरिंज का ऑर्डर दिया गया है, वह भी तुरंत खत्म हो जाएगा. ऐसे में विभाग पर ही नजरें टिकी हुई हैं कि वह 0.1 एमएम का सिरिंज सप्लाई करे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-even-after-21-years-of-government-announcement-sons-did-not-get-jobs/">हजारीबाग

: सरकारी घोषणा के 21 साल बाद भी नहीं मिली बेटों को नौकरी

अपग्रेड करने के लिए करोड़ों किया जा रहा खर्च

मेडिकल कॉलेज अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. सांसद-विधायक से लेकर जिला प्रशासन इस बात को लेकर आश्वस्त कर रहा है कि स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है. वहीं डीएमएफटी फंड से स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली भी हो रही है. लेकिन यह चिंतनीय विषय है कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों को बीसीजी का टीका देने के लिए सिरिंज ही नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही