Search

 
 
 

हजारीबाग: समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती, कई प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

 
Hazaribagh: हजारीबाग जिला के चौपारण में सुरेखा भाई पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तीन दिवसीय समर कैंप में खूब मस्ती की. साथ ही कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया. चौपारण प्रखंड के नवभारत जागृति केंद्र से संचालित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में समर कैंप का उद्घाटन प्राचार्या रीना पांडेय ने गणेश वंदना व योगा के साथ किया. इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग, क्राफटिंग, टग ऑफ वार, म्यूजिकल चेयर, सिंगिंग, जोक्स, नागपुरी, कथकली, भांगड़ा, मराठी और आसामी नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से खेल शिक्षक राकेश रंजन, शिक्षिका अमृता मैंसी व सत्या पांडेय का सराहनीय योगदान रहा. मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक अजीत कुमार पांडेय ने किया. योगा में अर्जुन कुमार दुबे व भीष्म प्रताप ने योगदान दिया. विजय महतो व राजीव रंजन ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के गुर सिखाए. इसे भी पढ़ें: ज्ञानोदय">https://lagatar.in/excellent-performance-of-the-students-of-gyanodaya-high-school-in-the-10th/">ज्ञानोदय

उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों का 10वीं में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही