Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मध्य विद्यालय बुकाड़ में बच्चों ने शिक्षकों संग खेली होली

Chouparan : चौपारण प्रखंड के मध्य विद्यालय बुकाड़ में शिक्षक संग बच्चों ने जमकर होली खेली. प्रधानाध्यापक डॉ प्रदीप साहू ने बताया कि होली के पूर्व अंतिम कार्य दिवस था, इसलिए बच्चे भी घर से होली खेलने की योजना बनाकर आए थे. विद्यालय में अबीर-गुलाल और विशेष पकवान की व्यवस्था की गई थी. मौके पर ताजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु भगत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि टुन्नू वर्णवाल एवं समाजसेवी संतोष चंद्रवंशी अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मुखिया के सौजन्य से भी रंग-गुलाल का वितरण बच्चों के बीच किया गया. प्रधानाध्यापक डॉ साहू ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया एवं पूरे उल्लास के साथ सावधानी से होली खेलने की बात कही. शिक्षक अजय यादव और अशोक यादव ने ढोल एवं हारमोनियम पर बच्चों के साथ खूब होली गाई. रसोइया कपूरवा देवी तथा गिरिजा देवी ने लजीज पकवान बनाकर बच्चों को खिलाया. इस अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र भुईयां, कुलेश्वर भुईयां, विशुन भुईयां, बाल संसद के प्रधानमंत्री प्रकाश कुमार तथा कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-ddc-reviewed-the-development-works-including-4-news-of-the-district/">रामगढ़

: विकास कार्यों की डीडीसी ने की समीक्षा समेत जिला की 4 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही