Search

 
 
 

हजारीबाग: आरके विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

 
Hazaribagh : हजारीबाग के सारले स्थित सौरभ नगर में संचालित आरके विद्या मंदिर में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई. शिवानी और सनीमा ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर मॉडल बनाकर खूब वाहवाही बटोरी. वहीं ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, वाटर साइिकल, पर्यावरण संरक्षण, श्वसन प्रक्रिया, लाइटनिंग कंडक्टर आदि मॉडल भी सराहे गये. प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए स्कूल के निदेशक राजीव चौधरी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से बच्चों में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी बढ़ती है. साथ ही उनमे वैज्ञानिक सोच विकसित होता है. प्राचार्या मिलन माला के साथ निदेशक ने बच्चों के बनाए मॉडल देखकर उन्हें सराहा. मौके पर शिक्षक रामदेव प्रसाद, रूखसार, फरहा, हिमांशु, रीमा, सरिता, ओमप्रकाश समेत कई अभिभावक भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: यूपी">https://lagatar.in/preparations-for-2024-started-in-up/">यूपी

में प्रारंभ हो गयीं 2024 की तैयारियां!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही