Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Hazaribagh : हजारीबाग के डीएवी पब्लिक स्कूल में गर्मी छुट्टी कोचिंग कैंप का समापन शनिवार को हुआ.  कैंप में बच्चों ने खूब मस्ती की. साथ ही म्यूजिक, डांस, योगा, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, स्केटिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल, आर्ट और क्राफ्ट, चेस, टेबल टेनिस, क्रिकेट, मार्शल आर्ट आदि में अपना हुनर दिखाया. सुबह सात बजे से दो घंटे विशेषज्ञ बच्चों को कैंप के दौरान अभ्यास के साथ-साथ कई टिप्स दिये गये. मौके पर स्कूल इंचार्ज कविता पांडे ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है. इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से हम शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं. खास कर विद्यार्थियों में ऐसे कैंप से पढ़ाई के प्रति अभिरुचि और एकाग्रता बढ़ती है. इंचार्ज ने पूरी गतिविधियों को संचालित करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए बीके पंडा, सी दास, मृत्युंजय वैष्णव, अरुणा दिव्यदर्शनी, उमेश गुप्ता, कुणाल गोस्वामी, बी के दूबे , अपूर्वा बडिआर और धनंजय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया. समर कैंप के आयोजन के लिए बच्चों के अभिभावकों ने भी विद्यालय की सराहना की. इसे भी पढ़ें: पीरटांड़">https://lagatar.in/peertand-condolence-meeting-organized-on-the-demise-of-shashwat-trust-vice-president/">पीरटांड़

: शाश्वत ट्रस्ट उपाध्यक्ष के निधन पर शोकसभा का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही