सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन Hazaribagh: बाबू गांव कोर्रा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में बुधवार को मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह सह अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. ब्रज कुमार विश्वकर्मा, सचिव राम बहादुर सिंह, सदस्य शैलेंद्र कुमार गुप्ता, अभिभावक प्रतिनिधि पम्मी देवी एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया. कक्षा सप्तम की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. आचार्य राज कुमार सिंह ने अभिभावक सम्मेलन का उद्देश्य एवं भूमिका प्रस्तुत की. इस मौके पर शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा तो कहीं से भी प्राप्त होता है लेकिन संस्कार युक्त विद्या सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में ही संभव है. वहीं कक्षा सप्तम की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/in-lok-sabha-elections-2024-polling-centers-will-be-monitored-in-jharkhand-with-60-thousand-4d-cameras/">लोकसभा
चुनाव 2024 में झारखंड में 60 हजार 4D कैमरों से मतदान केंद्रों की होगी निगरानी
से हजारीबाग की तरफ जा रही कार से 45.90 लाख रुपये बरामद [wpse_comments_template]
चुनाव 2024 में झारखंड में 60 हजार 4D कैमरों से मतदान केंद्रों की होगी निगरानी
इन्हें मिला सम्मान
वहीं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एवं उनके माता पिता को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में 96 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पाने वाली कुमकुम कुमारी, 94.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही सुरुचि कुमारी, 94.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पाने वाले निशा कुमारी, 93.4 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे रुपेश कुमार, 93.2 प्रतिशत अंक के साथ पंचम स्थान पर रही रिषु कुमारी, 92 प्रतिशत अंक के साथ छठे स्थान पर रहे चंदन कुमार, 90.6 प्रतिशत अंक के साथ सप्तम स्थान पर रहे वरुण कुमार, 90.2 प्रतिशत अंक के साथ अष्टम स्थान पर रही विद्योत्तमा भारती, 89.2 प्रतिशत अंक के साथ नवम स्थान पर रहे ऐश्वर्या राज पाठक, 88.2 प्रतिशत अंक के साथ दशम स्थान पर रही नेहा कुमारी एवं राजन कुमार शामिल रहे. वहीं अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन को सुझाव दिए. अध्यापन कार्य, परीक्षा परिणाम, कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान एवं कम्प्यूटर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. मौके पर रविकांत पाठक, अल्पना सिन्हा, पवन कुमार गुप्ता, सुशील सौरभ, रेवत लाल प्रसाद आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/rs-45-90-lakh-recovered-from-a-car-going-from-ranchi-towards-hazaribagh/">रांचीसे हजारीबाग की तरफ जा रही कार से 45.90 लाख रुपये बरामद [wpse_comments_template]
Leave a Comment