Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ‘परवाज’ में बच्चों की कल्पनाओं ने भरी वैज्ञानिक उड़ान

Advertisement
Advertisement
संत जेवियर्स स्कूल में लगी बहुआयामी द्विवार्षिक प्रदर्शनी विभिन्न विषयों पर आधारित 198 मॉडल बना दिखाई प्रतिभा Hazaribagh : संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग में शनिवार को परवाज कार्यक्रम के तहत बच्चों की कल्पनाओं ने वैज्ञानिक उड़ान भरी. इस बहुआयामी द्विवार्षिक प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित 198 मॉडल बना अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.इनमें विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य, गणित, भाषा और सूचना प्रौद्योगिकी के एक-से बढ़कर एक मॉडल शामिल थे. विज्ञान के क्षेत्र में ट्रेन की टीआई दुर्घटना को रोकने से संबंधित मॉडल, वेस्ट मैनेजमेंट आदि नमूने दिखाए गए. अंग्रेजी के प्रतिरूप में शब्दकोश पर आधारित खेल का टीआई नमूना अत्यधिक आकर्षक था. गणित के क्षेत्र में पाइथागोरस थ्योरम, प्रो पर्सनालिटी थ्योरम, कॉरिडेट ज्यामिति आदि तथा कंप्यूटर में सूचना प्रौद्योगिकी में आधुनिकीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित ऐप को कोडिंग किया गया था. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-aap-will-honor-those-who-sent-bribed-officers-to-jail/">गिरिडीह

: घूसखोर अफसरों को जेल भेजने वाले लोगों को आप करेगी सम्मानित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/ssss-nnnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

वाणिज्य में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा नजर आई

वाणिज्य के क्षेत्र में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा नजर आई. कठपुतली पर आधारित प्रतिरूप सबके आकर्षण का केंद्र रहा. सामाजिक विज्ञान में जियो पॉलिटिक्स, ऐतिहासिक विकास में आधुनिक नवाचार, ग्रीन सिटी, सतत् पोषणीय विकास आदि से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए. वाणिज्य में क्रिप्टो करेंसी को दर्शाया गया. कक्षा चार और पांच के बच्चों ने आकर्षक हस्तकला प्रस्तुत किए. प्रदर्शनी में कक्षा 4 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह प्रदर्शनी "गो ग्रीन" विषय पर आधारित थी. मुख्य आकर्षण यह था कि मॉडल जैव निम्नीकरणीय सामग्रियों से बने थे और इनमें प्लास्टिक या थर्मोकोल का कोई उपयोग नहीं किया गया था. इसे भी पढ़ें :पितृ">https://lagatar.in/pitru-paksha-people-of-hindu-community-offered-offerings-for-pitru-paksha-in-rivers-and-reservoirs-across-the-country/">पितृ

पक्ष : हिंदू समुदाय के लोगों ने देश भर में नदियों-जलाशयों में पूर्वजों के लिए तर्पण किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/mmm-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी

इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विनोबाभावे यूनिवर्सिटी के यूसीईटी के निदेशक प्रो. डॉ. ए. के. साहा, और एंडोस्कॉपिक और विशिष्ट अतिथि लैप्रोस्कॉपिक के सर्जन डॉ. अमर कुमार ने विद्यालय के प्राचार्य फादर रोशनर खलखो एस. जे., फादर रंजीत और सिस्टर करुणा के साथ किया. फिर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. अतिथियों और प्राचार्य ने बच्चों का उत्साह बताया. वहीं डॉ. देवव्रत मित्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. स्कूल एंथम के साथ प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/exihibition-1_462-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही