Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: शिवपुरी में चित्रांश परिवार ने मनाया होली मिलन, खूब उड़े अबीर-गुलाल

Hazaribag : हजारीबाग के शिवपुरी में चित्रांश परिवार ने सुभद्रा भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया. जहां चित्रांश परिवार के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया. समारोह में पारंपरिक वेश-भूषा के साथ एकता का परिचय देते हुए पुरुष सदस्य जहां एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए नजर आये. वहीं महिला सदस्यों का भी उत्साह देखते बन रहा था. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त महाराज की आरती वंदन के साथ की गई. चित्रांश परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक व लजीज व्यंजनों बर्रा, कचरी, धुस्का, आलूचॉप , मालपुआ आदि का आनंद उठाया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बैजनाथ प्रसाद व विशिष्ट अतिथि प्रोफसर डॉ. प्रदीप कुमार प्रधान और प्रभावती सिन्हा मौजूद हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-125.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> समारोह के दौरान लोगों ने कहा कि शिवपुरी मुहल्ला एक परिवार है और इसमे रहने वाले सभी लोग एक परिवार के सदस्य हैं. भविष्य में किसी को भी किसी तरह के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो हम सभी चित्रांश परिवार के सदस्य उनके लिए तत्पर रहेंगे. चाहे वह किसी भी समाज, जाति या धर्म के हो. मौके पर हीरा प्रसाद, अमर सिन्हा, अजय सिन्हा, प्रभात कुमार प्रधान, प्रशांत कुमार प्रधान, निशांत कुमार प्रधान, रूपेश बिहारी लाला, किशोर सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, आशीष सिन्हा, सुधा प्रधान, सोनम प्रिया, मिताली रश्मि, रश्मि सिन्हा, श्वेता सिन्हा समेत सैकड़ों चित्रांश उपस्थित थे. इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-maithon-honored-women-workers/">धनबाद

: डीवीसी मैथन ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही