Search

 
 
 

हजारीबाग : बसरिया में सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत

 
Chauparaan:  पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसरिया में रात्रि सर्किल क्रिकेट प्रतियोगिता की रंगारंग शुरूआत हुई. बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने बैटिंग कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. दूधिया रौशनी से जगमग बसरिया में एक घंटे तक लगातार आतिशबाजी होती रही. इससे पूर्व आयोजकों ने प्रायोजकों व अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया. खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष से बेहतर इस वर्ष का आयोजन हो रहा है. बसरिया सर्किल प्रतियोगिता की भव्यता बढ़ता ही जा रही है. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने सुंदर आयोजन के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा में निखार आता है व अवसर का मार्ग खुलता है. उद्घटान मुकाबला काको बनाम पड़रिया के बीच हुआ. रोमांचक मुकाबले में पड़रिया की टीम विजयी होकर अगले दौर में प्रवेश किया. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जिप सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, रामस्वरूप पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मुकेश केशरी, सचिव राजेश दांगी, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी चंदन राणा और मंच संचालक प्रेम प्रजापति ने किया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/cast-survey-process-will-be-started-after-lok-sabha-elections/">झारखंड

की सियासी फिजां पर उछलने को बेताब है कास्ट सर्वे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही