Search

 
 
 

RSS की हजारीबाग नगर इकाई ने की शस्त्र पूजा

 
Hazaribagh: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हजारीबाग नगर इकाई ने गुरुवार को विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया. आरएसएस कार्यालय भवन में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सह विभाग संघचालक डाॅ टीके शुक्ला, नगर संघचालक मनोज गोयल, विभाग प्रचारक आशुतोष कुमार ने शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला. शुक्ला ने कहा कि आरएसएस विजयदशमी को ही शस्त्र पूजन क्यों करती है इसको हम सभी को समझना चाहिए. संघ ने विजयादशमी उत्सव को इसलिए चुना, क्योकि किसी भी देश को सुरक्षित रखने के लिए शक्ति की आवश्यकता होती है. नवरात्र का यह त्यौहार नौ देवियों को समर्पित होता है. संघचालक ने कहा कि नौ देवी शक्ति की प्रतीक हैं. इसी सोच को प्रथम रखते हुए आरएसएस ने विजयादशमी उत्सव का मनाने की शुरुआत की और स्वयं सेवक इस दिन विभिन्न माध्यमों से शक्ति की आराधना करते हैं. नगरसंचालक ने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्र प्रथम का भाव रखकर स्वयंसेवक काम करते हैं. इसकी शुरुआत अपने घर से करता है. संघ की प्रार्थना के साथ ही विजयदशमी उत्सव संपन्न हुआ. उत्सव में नगर क्षेत्र के प्रमुख दायित्व धारी कार्यकर्ता पूर्ण गणेश में शामिल हुए थे. ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में की गई थी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना स्थापना दिवस को शस्त्र पूजन दिवस के रूप में भी मनाती है. इसे भी पढ़ें - रतन">https://lagatar.in/politics-industry-sports-and-bollywood-world-mourn-the-demise-of-ratan-tata-paid-tribute/">रतन

टाटा के निधन पर राजनीति, उद्योग, खेल और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर…दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही