Search

 
 
 

हजारीबाग निकाय चुनाव:  DC व SP ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश

Hazaribagh: नगर निगम चुनाव के तहत सोमवार को सभी वार्डों में चल रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी द्वारा किया गया.
 

Hazaribagh: नगर निगम चुनाव के तहत सोमवार को सभी वार्डों में चल रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी द्वारा किया गया. अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.


सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस बलों को सतर्क रहने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही