Search

 
 
 

हजारीबाग निकाय चुनावः मेयर पद पर पत्रकार अरविंद राणा 4650 वोट से जीते

मेयर पद पर पत्रकार अरविंद राणा ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वि 4650 मतों के भारी अंतर से हराया. मूल रूप से चतरा जिले के निवासी अरविंद राणा की यह जीत स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
 

Hazaribagh : हजारीबाग नगर निगम चुनान में मेयर पद पर पत्रकार अरविंद राणा ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वि 4650 मतों के भारी अंतर से हराया. मूल रूप से चतरा जिले के निवासी अरविंद राणा की यह जीत स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है.


लंबे समय से पत्रकारिता और गौ सेवा में समर्पित अरविंद राणा को विशेष पहचान छठ पूजा के दौरान 'नो प्रॉफिट-नो लॉस' पर फल स्टॉल लगाने के लिए मिली. हर वर्ष वे फलों की कालाबाजारी करने वालों और ऊंचे दाम वसूलने वाले व्यापारियों पर नजर रखते थे, जिससे बाजार में फलों के दामों में कमी आ जाती थी. इस सामाजिक कार्य से उन्होंने आम जनता का दिल जीता. परिणाम आने के बाद समर्थकों ने हजारीबाग में जश्न मनाया. अरविंद राणा ने कहा कि यह जीत जनता की है. पत्रकारिता के अनुभव और सेवा भाव से शहर का विकास करूंगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही