Search

 
 
 

हजारीबाग: बरही में कोबरा वाहिनी ने निकाली तिरंगा यात्रा

 
Hazaribagh: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को कोबरा 203 वाहिनी की ओर से बरही के चारों प्रमुख मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा की अगुवाई द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार ने की. यात्रा में वाहिनी के सभी अधिकारी व जवान हाथों में तिरंगा झंडा लिए थे. इस फ्लैग मार्च में बरही फिजिकल एकेडेमी व डिफेंस एकेडेमी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. देशभक्ति गानों के साथ फ्लैग मार्च देखकर लोग रोमांचित हो गए. वाहिनी की इस तिरंगा यात्रा में बरही के कई समाजसेवी, बुद्धिजीवी और अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-primitive-tribe-birhor-beneficiaries-did-not-get-cattle/">बेरमो

: आदिम जनजाति बिरहोर लाभुकों को नहीं मिला पशु, प्रखंड मुख्यालय से निराश लौटे सभी
बता दें कि आगामी 13 से 15 अगस्त को हर घर एक तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्य के लिए वाहिनी पहले से ही 10 हजार तिरंगा झंडा निःशुल्क वितरित करने का ऐलान कर चुकी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमान अधिकारी के साथ कमांडेंट भूपेंद्र पाल शर्मा, जीतेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट निर्भय द्विवेदी, सुभाष चंद्र शिला, एन अश्विन, निरीक्षक अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर पंकज यादव, आरक्षी दयानंद, एकेडेमी के सुनील कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार, गणेश कुमार, रीशु कुमार, सचिन कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र, रोशन व बरही के प्रबुद्धजन शामिल थे. इसे भी पढ़ें- बॉक्स">https://lagatar.in/the-magic-of-hindi-cinema-is-not-working-at-the-box-office-souths-films-have-won/">बॉक्स

ऑफिस पर नहीं चल रहा हिंदी सिनेमा का जादू, साउथ की फिल्मों ने मारी बाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही