Search

 
 
 

हजारीबाग: कोबरा ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी, एनसीसी कैडेटों ने किया मुआयना

 
Hazaribagh: बरही स्थित कोबरा बटालियन 203 के रामनारायण यादव मेमोरियल महाविद्यालय में रविवार को एनसीसी कैडेटों के बीच विभिन्न प्रकार के करीब 30 हथियारों का प्रदर्शन किया गया. साथ ही उसके संचालन और रख-रखाव सबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. बता दें कि बीते बुधवार से राम नारायण यादव मेमोरियल महाविद्यालय में विभिन्न जिलों के करीब 500 एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत कैडरों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-chandigarh-airport-will-be-named-shaheed-bhagat-singh/">मोदी

के मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह होगा, अफ्रीका से लाये गये चीतों पर भी बोले
शिविर 45 वें बटालियन झारखंड बागीटांड़ कोडरमा के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इसमें प्रशिक्षुओं को सैन्य कार्यवाही के गुर, आत्मरक्षा के उपाय आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं. रविवार को शस्त्र प्रदर्शन के दौरान बटालियन के इंस्पेक्टर मोहनीश कुमार यादव, कोबरा वाहिनी 203 के पीआरओ पंकज कुमार यादव और अभिषेक सहित कोबरा वाहिनी के कई जवान मौजूद थे. इसके अलावा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार, एनसीसी कैडेट्स व पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– मोदी">https://lagatar.in/modi-government-removed-shashi-tharoor-from-the-post-of-chairman-of-parliamentary-committee/">मोदी

सरकार ने शशि थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाया, अधीर रंजन के साथ भाजपा सांसद ने कहा, बहाल करें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही