Search

हजारीबाग : आयुक्त ने परिवहन पदाधिकारियों से ली वाहनों की जानकारी

Hazaribagh : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वाहनों की आवश्यकता के संबंध में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. इसमें चुनाव के लिए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आनेवाले जिलों में मतदान के दिन आवागमन के लिए वाहनों की आवश्यकता एवं अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में उपस्थित रामगढ़, धनबाद, चतरा, गिरिडीह हजारीबाग, कोडरमा एवं बोकारो के जिला परिवहन पदाधिकारियों ने अपने जिले में वर्तमान में उपस्थित विभिन्न प्रकार के कुल वाहनों की संख्या की आयुक्त को जानकारी दी. साथ ही 2019 में कुल कितने वाहनों की उपलब्धता थी और आवागमन के लिए कितने वाहनों का आवश्यकतानुसार उपयोग किया गया, इसकी भी जानकारी दी. बैठक के दौरान किस्पोट्टा ने अधिकारियों से जानकारी ली कि वर्तमान में कितने बस, टैक्सी, बोलेरो, स्कॉर्पियो, सवारी एवं मैजिक संग विभिन्न श्रेणी के वाहनों की उपलब्धता किन जिलों में आवश्यकतानुसार है या अधिक है. साथ ही किन जिलों में आवश्यकता से कम है. इस दौरान गिरिडीह, धनबाद एवं चतरा के पदाधिकारी ने अवगत कराया कि उनके पास वाहनों की संख्या आवश्यकता से कम है. जिसमें किस्पोट्टा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस जिले में आवश्यकता से अधिक वाहन हैं. उनके साथ आपस में समन्वय स्थापित कर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर इसकी सूची आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराएं.  ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. बैठक में विचार-विमर्श के दौरान कुछ और समस्याएं भी सामने आईं. जिसका निराकरण करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद, सचिव-सह-उप परिवहन आयुक्त संतोष कुमार गर्ग, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, चतरा, धनबाद एवं रामगढ़ के जिला परिवहन पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-government-gives-z-category-security-to-sita-soren/">केंद्र

सरकार ने सीता सोरेन को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp