Search

 
 
 

हजारीबाग : आयुक्त करेंगी 15 अगस्त को ध्वजारोहण, स्टेडियम में मुख्य समारोह

 
Hazaribagh : हजारीबाग स्टेडियम में 15 अगस्त को मुख्य समारोह होगा. सुबह 9.05 बजे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा 77वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगी. इससे पहले सुबह 8.00 बजे डीसी आवास पर उपायुक्त नैंसी सहाय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी. सुबह 8.15 बजे शहीद स्मारक और 8.30 बजे पुलिस लाइन शहीद स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा. आयुक्त कार्यालय में दिन के 10 बजे, डीसी कार्यालय में 10.15 बजे, रेडक्रॉस में 10.30 बजे और होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में 10.40 बजे, पुलिस लाइन में 10.50 बजे झंडोत्तोलन होगा. प्रशासन बनाम मीडिया फुटबॉल प्रदर्शनी मैच कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में दोपहर तीन बजे और टाउन हॉल में रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक होगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-to-remove-encroachment-in-the-city-is-just-a-show-action-has-no-effect-on-anyone/">धनबाद

: शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ दिखावा, कार्रवाई का किसी पर कोई असर नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही