स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में आयोग के साथ-साथ मतदाताओं की भी सजग भूमिका जरूरी Hazaribagh: लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने में आयोग के साथ-साथ मतदाताओं की भी सजग भूमिका जरूरी है. जब तक मतदाता चुनाव में प्रलोभन देने के हथकंडों को आंख बंद करके यूं ही देखते रहेंगे, तब तक इस पर रोक लगाना संभव नहीं है. इसके लिए चुनाव आयोग ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सी-विजिल मोबाइल एप मतदाताओं के लिए बनाया है. सी-विजिल एप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं. मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर से सी-विजिल एप डाउनलोड कर लाइव फोटो अथवा लाइव वीडियो अपलोड कर शिकायत की जा सकती है. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन होने पर सी-विजिल एप में अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर आम नागरिक अपनी शिकायत की सतत निगरानी भी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें-स्क्रूटनी">https://lagatar.in/after-scrutiny-27-candidates-are-in-fray-from-ranchi-lok-sabha-nomination-of-6-candidates-canceled/">स्क्रूटनी
के बाद रांची लोकसभा से 27 प्रत्याशी मैदान में, 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
से पूरे देश में हो रही है झूठ की खेती : चंपाई सोरेन
के बाद रांची लोकसभा से 27 प्रत्याशी मैदान में, 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
क्या नाम और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है?
सी-विजिल एप पर शिकायत करने के लिए नाम व मोबाइल नम्बर देने की कोई बाध्यता नहीं है, परंतु अगर शिकायतकर्ता अपना नाम व मोबाइल नंबर देते हैं तो शिकायतकर्ता एप के माध्यम से अपनी शिकायत की निगरानी भी कर सकते हैं. अगर शिकायतकर्ता द्वारा अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दिया जाता है तो भी यह सार्वजनिक नहीं हो सकता है. चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बेखौफ होकर आयोग के "आंख नाक कान" बनकर सजक मतदाता की भूमिका निभायें.शिकायत का निष्पादन कैसे होता है?
शिकायत को निष्पादित करने की समयावधि 100 मिनट है. आम नागरिक द्वारा शिकायत दर्ज होने पर रिटर्निंग आफिसर द्वारा अपने नजदीक के उड़नदस्ता टीम (एफएसटी) को शिकायत स्थल पर भेजा जाता है. शिकायत की प्राथमिक तौर पर पुष्टि के बाद रिटर्निंग आफिसर के पोर्टल पर भेजा जाता है तथा रिटर्निंग आफिसर द्वारा शिकायत के निस्तारण के क्रम में निर्णय लिया जाता है. इसे भी पढ़ें-2014">https://lagatar.in/lies-are-being-cultivated-in-the-entire-country-since-2014-champai-soren/">2014से पूरे देश में हो रही है झूठ की खेती : चंपाई सोरेन
Leave a Comment