Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की शिकायत, कार्रवाई की मांग

 
Hazaribagh: सोशल मीडिया में अमन कुमार के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर विवादित पोस्ट किये जा रहे हैं. इसे लेकर अमन ने डीसी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि अमन कुमार नाम से एवं उनकी फोटो का उपयोग कर के कई फर्जी अकाउंट बनाये जा रहे हैं. इसके जरिए रामनवमी या लोकसभा चुनाव में भ्रामक या विवादित पोस्ट कर हिंसा जैसी स्थिति बनाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि वह कुल 16 सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं. इसके अलावा कोई अकाउंट उनका नहीं है. वह सोशल मीडिया पर अपने सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं, जिसमें उनके लाखों फॉलोवर हैं. वह अपने पोस्ट में हमेशा सनातन और राष्ट्र की बात करते हैं. लेकिन कई बार उन्हें यह जानकारी मिलती है कि किसी अन्य ने उनके फोटो का उपयोग कर फर्जी आकाउंट बनाया है. फर्जी अकाउंट से भ्रामक पोस्ट करने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है, जिसपर रोक लगाना अति आवश्यक है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-checking-of-food-items-in-schools-on-the-instructions-of-dc/">हजारीबाग

: डीसी के निर्देश पर स्कूलों में खाद्य पदार्थों की जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही