Search

 
 
 

हजारीबाग : विभावि के भौतिकी विभाग में पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मेलन

 
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग में बुधवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. निहारिका यादव ने की. इस अवसर पर विभिन्न सत्र के छात्र उपस्थित हुए और विभाग में बिताए दिनों को याद किया. विद्यार्थियों ने जोर देकर कहा कि विभाग से प्राप्त ज्ञान के बल पर आज वह अच्छे तरह से अपने जीवन में स्थापित हैं. इस दौरान विभागीय शिक्षक प्रो नवीन चंद्र एवं प्रो राकेश पांडे ने अपने-अपने विचार रखे. विभागीय प्राध्यापक प्रो. राखो हरि एवं प्रो. लक्ष्मी शिवेशवरी ने इस आयोजन में सहयोग किया. वहीं विभागाध्यक्ष प्रो निहारिका यादव ने बताया कि ऐसे आयोजन नियमित किया जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के पूर्ववर्ती छात्र संघ के माध्यम से और भी पूर्ववर्ती छात्रों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-expressed-grief-over-the-martyrdom-of-two-soldiers-in-chatra/">सीएम

ने चतरा में दो जवानों के शहीद होने पर व्यक्त किया शोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही