Search

 
 
 

हजारीबाग : कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल ने किया चुनाव प्रचार

 
Vishnugarh:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया अलायंस के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने सोमवार को अपने गृह प्रखंड का दौरा कर मतदाताओं से वोट मांगे. जनसंपर्क की शुरुआत उन्होंने अपने पैतृक गांव चानो से की. चानो में जेपी पटेल का फूलमाला पहनाकर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. उन्होंने तेतरिया मोड, चानो, मंडइटांड़, झापाटांड़, नया बांध, महुआटांड़, फाराचांच, बोरा टोला, सारुकुदर, चीहुटिया आदि गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान पटेल ने ग्रामीण मतदाताओं से जीत का आशीर्वाद मांगा. कहा कि आपका एक-एक वोट हमारी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा. इसके लिए जरूरी है कि आप घरों से निकलकर मेरे पक्ष में मतदान करें. कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष टेकोचंद महतो, प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, चानो पंचायत समिति सदस्य खिरिया देवी, सारुकुदर पंचायत समिति सदस्य महेश महतो, मुखिया उत्तम महतो, परमेश्वर महतो, हेमलाल महतो, अनिल राय बालेश्वर महतो, राहुल कुमार, शेख कल्लू, फिरोज अंसारी, अनिल पटेल, डॉक्टर इम्तियाज अहमद, कैला राय समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-उलगुलान">https://lagatar.in/ulgulan-maha-rally-successful-bjps-hand-in-the-incident-of-fighting-supriyo/">उलगुलान

महारैली सफल, मारपीट की घटना बीजेपी का कर्मकांड-सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही