Search

 
 
 

हजारीबाग : भारत बंद का कांग्रेस-झामुमो ने किया समर्थन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

 
Chauparan, Hazaribagh: किसानों के भारत बंद का असर चौपारण में भी दिखा. कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मन्टू यादव, झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र राणा, पूर्व कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखण्ड उपाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सैकड़ों झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जीटी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मन्टू यादव ने कहा कि किसानों की सबसे अहम मांग एमएसपी को लेकर है. एमएसपी की गारंटी, बेरोजगारी एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसान आज उग्र है. इसके अलावा किसान मनरेगा को मजबूत करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और औपचारिक व अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों में सभी श्रमिकों के लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग कर रहे हैं. किसानों के उक्क्त मांगों के समर्थन में भारत बन्द के लिए आज हम सभी सड़क पर उतरे हैं. इसे भी पढ़ें-भारत">https://lagatar.in/effect-of-bharat-bandh-visible-in-village-road-blocked-for-hours-slogans-raised-against-central-government/">भारत

बंद का गावां में दिखा असर, घंटों जाम रही सड़क, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मौके पर कार्यकर्ताओं ने की जोरदार नारेबाजी

मौके पर सोनिया, राहुल जिंदाबाद, शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन जिंदाबाद चतरा मोड़ पर गूंजता रहा. भारत बंदी के लिए प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, झामुमो ज़िला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र राणा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विकास यादव, लव सिंह, यदुनंदन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर भारत बंदी का समर्थन किया. इसे भी पढ़ें-नीतीश">https://lagatar.in/doors-are-always-open-for-nitish-lalus-statement-raises-political-temperature-in-bihar/">नीतीश

के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, लालू के बयान का बिहार का सियासी पारा बढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही