Search

 
 
 

हजारीबाग : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनायी रणनीति

 
तीन जोन के लिए संयोजक नियुक्त, निसार खान, कृष्णदेव प्रसाद व विकास को जिम्मेदारी Hazaribagh: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने की. इस दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र को तीन जोन में बांट कर तीन संयोजक तथा सभी प्रखंडों में दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए. इसमें निसार खान, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, विकास यादव को संयोजक बनाया गया है. वहीं अशोक देव व ललितेश्वर प्रसाद चौधरी को नगर, अजय गुप्ता व राजीव मेहता को कटकमसांडी, प्रदीप मिश्रा व गोविंद राम को कटकमदाग, जावेद इकबाल व मो. रब्बानी को सदर, कैलाशपति देव व भैया असीम कुमार को दारू, विशेश्वर स्वर्णकार व सुरेंद्र मिश्रा को टाटीझरिया, उपेंद्र कुमार राय व ओमप्रकाश झा को विष्णुगढ़, अनवर हुसैन व जयप्रकाश यादव को डाड़ी, मो. वारिश व बाबर अंसारी को चुरचू प्रखंड का प्रभारी मनोनीत किया गया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-firing-and-bombing-for-one-and-a-half-hour-for-supremacy-in-gopalichak/">धनबाद

: गोपालीचक में वर्चस्व को लेकर डेढ़ घंटे तक हुई गोलीबारी और बमबाजी

हर प्रखंड में दो-दो प्रभारी, तैयारी पर आत्ममंथन

इसके अलावा महेश प्रसाद साव व दिलदार अंसारी को बड़कागांव, रामसेवक सोनी व कजरू साव को केरेडारी, रविशंकर अकेला व संजय यादव को बरही, निजामुद्दीन अंसारी व इकबाल रजा को चौपारण, रघु जायसवाल व यमुना यादव को पदमा, अरूण चौधरी व कृष्णा मेहता को बरकठ्ठा, नारायण साव व समसुउद्दीन अंसारी को चलकुशा और रीतलाल मंडल व मनोज मेहता को इचाक प्रखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है. बैठक में महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, प्रखंड अध्यक्षों में नौशाद आलम, नरसिंह प्रजापति, अब्बास अंसारी, गौतम मेहता, अब्दुल मनान वारसी, अजित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मनीषा टोप्पो, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, पंचम पासवान, मुस्ताक अंसारी, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, निसार अहमद भोला के अलावा कई कांग्रेसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-will-inaugurate-sindri-hural-factory-in-dhanbad-on-march-1/">पीएम

एक मार्च को धनबाद में सिंदरी हर्ल फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही