Search

 
 
 

हजारीबाग: कांग्रेस की बैठक संपन्न, हल्ला बोल रैली पर मंथन

 
Hazaribagh: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ में गुरुवार को कांग्रेस की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रामलीला मैदान नई दिल्ली में चार सितंबर को होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल रैली में दिल्ली चलो पर विचार-विमर्श किया गया. जिला कांग्रेस कमेटी हजारीबाग की ओर से मंहगाई पर हल्ला बोल रैली में अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान नई दिल्ली पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य अशोक देव, शशि मोहन सिंह, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, मिथिलेश दुबे, लाल बिहारी सिंह, सुनिल सिंह राठौर, नरेश कुमार गुप्ता, शारदा रंजन दुबे और संजय कुमार तिवारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– ट्विटर">https://lagatar.in/cm-hemant-hamara-abhiyan-ran-on-twitter-jmm-asked-should-the-election-commission-be-named-bjp-commission/">ट्विटर

पर चला #सीएम हेमंत हमारा अभियान, JMM ने पूछा- चुनाव आयोग का नाम क्या भाजपा आयोग करना चाहिए?
इसके अलावा बैठक में मनोज मोदी, दिलीप कुमार रवि, असगर अली, दिलदार अंसारी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, विजय कुमार सिंह, शिव नंदन साहू, महेश प्रसाद साव, रविन्द्र गुप्ता, अब्बास अंसारी, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, अनवर हुसैन, बाबर अंसारी, सैयद अशरफ अली, सलामत अंसारी, प्रदीप कुमार साव, अफरोज अंसारी, लखन साव, तसलीम अंसारी और कयूम अंसारी के अतिरिक्त कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– BIG">https://lagatar.in/big-breaking-hemant-soren-ineligible-to-contest-for-three-years-claims-saryu-rai/">BIG

BREAKING: सरयू राय का दावा, हेमंत सोरेन तीन साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही