Search

 
 
 

हजारीबाग : कांग्रेस का प्रदर्शन, टैक्स आतंकवाद थोपने का आरोप

 
Hazaribagh:  कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशानुसार व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आदेशानुसार लोस चुनाव के बीच पार्टी पर टैक्स आतंकवाद थोपने को लेकर जिला मुख्यालय से झंडा चौक तक विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला गया. इसका नेतृत्व ज़िला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया. विरोध प्रदर्शन में मुख्य रुप से हज़ारीबाग़ लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल व बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने भी भाग लिया. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र ने कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की व्यवस्थित प्रकिया खतरनाक गति से आगे बढ़ाई जा रही है. पिछले फरवरी महीने में राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का एक अवैध प्रयास चुनाव से ठीक पहले तक की है. 28 मार्च को आयकर विभाग द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 1823.08 करोड रुपये का भुगतान करने के लिए एक नया नोटिस दिया गया है. पहले ही आयकर विभाग ने हमारे बैंक खातों से 135 करोड़ रुपये जबरन निकाल लिए हैं. अब यह बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि आयकर विभाग कांग्रेस के खिलाफ अवैध और लोकतांत्रिक कार्रवाई को पूर्व-नियोजित तरीके से आगे बढ़ा रही है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-municipal-corporation-formed-qrt-team-regarding-the-festival/">हजारीबाग

: त्योहार को लेकर नगर निगम ने क्यूआरटी टीम की गठित

कांग्रेस पर आरोप आधारहीन : जय प्रकाश भाई पटेल

इस अवसर पर जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के ऊपर आधारहीन एवं निर्मित आधारों पर हजारों करोड़ों रुपए का कर आरोपित करते हुए पिछले आठ सालों के आयकर रिटर्न को फिर से खोल दिया गया है. यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर स्पष्ट और नग्न हमला है. बरही के विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रिज किए जाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की ओर से कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है. कहा कि लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस को उसके बैंक खातों के इस्तेमाल की अनुमति दी जानी चाहिए. आरोप लगाया कि कांग्रेस को बराबर धरातल पर चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से खतरनाक खेल खेला जा रहा है. देश में लोकतंत्र नहीं बचा है. कांग्रेस पार्टी के खातों को नहीं बल्कि लोकतंत्र को फ्रीज कर दिया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, मुन्ना सिंह, प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, प्रदेश सचिव शान्तनु मिश्रा, अशोक देव, यमुना यादव, बिनोद सिंह, लालबिहारी सिंह, सजिद हुसैन, अजय गुप्ता, रेणु कुमारी, ओबीसी प्रदेश सचिव, रघु जायसवाल, निसार खान, रविन्द्र गुप्ता, अजित गुप्ता, कृष्णा किशोर प्रसाद, परवेज अहमद व गुड्डू सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-602-boxes-of-foreign-liquor-seized-in-gormarwa-forest/">हजारीबाग

: गोरमरवा जंगल में 602 पेटी विदेशी शराब जब्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही