Search

 
 
 

हजारीबाग : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पहुंचे चौपारण, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 
Chauparaan:  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को बरही विधायक के आवास पर पहुंचे. इससे प्रखंड के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ. उक्त जानकारी चौपारण प्रखंड अध्यक्ष प्रो मंटू यादव ने देते हुए कहा कि रविवार को प्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान के आगमन चौपारण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने साधुवाद दिया. साथ ही उनके अंदर ऊर्जा भरते हुए कहा कि मोदी जी गरीबों के नजरों से इस बार फेल हो चुके हैं. वहीं विधायक अकेला ने कहा कि चौपारण ही नहीं, बरही विधानसभा के साथ हजारीबाग लोकसभा में कांग्रेस का बोलबाला है. मौके पर जिप सदस्य रविशंकर अकेला, ओबीसी जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, रमेश सहाय, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत, प्रखंड अध्यक्ष प्रो मंटू यादव, पूर्व पंसस अनिल उर्फ टुन्नू वर्णवाल, नागेंद्र कुशवाहा, नीरज सिंह, महेश प्रसाद केशरी, नवीन यादव, रेवाली पासवान, प्रह्लाद सिंह, उपमुखिया केशरी नायक, देवलाल साव, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, बीरबल साव, महेंद्र साव, सिकंदर गुप्ता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wild-elephant-dies-due-to-electrocution/">हजारीबाग

: करंट लगने से जंगली हाथी की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही