Search

 
 
 

हजारीबाग : कांग्रेस करेगी जय भारत सत्याग्रह आंदोलन, प्रभारी ने की बैठक

 
केंद्र की तानाशाह सरकार ने बोलने की आजादी से भी किया है वंचित : विधायक राहुल गांधी की सजा तानाशाही का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण : अशोक सिंह Barhi : राहुल गांधी के फैसले की सच्चाई को जल्दी ही कांग्रेसी पूरे देशवासियों को बताएंगे. कांग्रेसियों का मानना है कि यह फैसला केंद्र सरकार के दबाव और प्रभाव में लिया गया फैसला है. यह केंद्र की तानाशाह को दर्शाता है. इसे देश की जनता जान चुकी है. केंद्र की मोदी सरकार के दिन अब पूरे हो चुके है. उक्त बातें विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह ने कही. रविवार को नगर भवन में आयोजित बैठक इसे लेकर कांग्रेस पूरे देश में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलाकर तानाशाह मोदी सरकार की सच्चाइयों को देश के सामने रखेगी. इसे भी पढ़ें :युवा">https://lagatar.in/youth-congress-took-out-a-torch-procession-said-rahul-gandhi-is-fighting-the-battle-of-the-people/">युवा

कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, कहा – जनता की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी

मोदी सरकार पूंजीपतियों की- उमाशंकर अकेला

बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे. उमाशंकर अकेला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियो और व्यवसायियों की सरकार है. जहां उद्योगपतियों के लिए सब कुछ क्षम्य है. अडानी की कंपनी के गुमनाम करोड़ों रुपए की जानकारी अब तक नही हुई है. उसके मालिक कहां है और कैसे विदेश गायब हुए. इस पर सरकार की कोई संजीदगी नही है. परंतु इस पर आवाज उठाने वाले एक मात्र सदस्य कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चार वर्ष पुराने भाषण को आधार बनाकर उनकी बातों को कुचलने का काम किया गया है. उन्हें बोलने नही दिया गया. माइक म्यूट कर दिए गए. साजिश के तहत दो वर्ष की सजा और सदस्यता समाप्त कर दिया गया. जो तानाशाही को दर्शाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ccc-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :वीरेंद्र">https://lagatar.in/virendra-paswan-and-ncp-leaders-joined-jdu/">वीरेंद्र

पासवान और एनसीपी नेताओं ने थामा जदयू का दामन

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में विधानसभा के प्रखण्ड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए. इसकी अध्यक्षता और संचालन बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया. बैठक में विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू, उपाध्यक्ष यमुना यादव, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव, चंदवारा प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, प्रमुख मनोज रजक, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, पदमा प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजय यादव, युवा विधानसभा अध्यक्ष मनोहर यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष अमित जयसवाल, मुखिया मनोज कुमार, यासमीन तबस्सुम, सिकंदर राणा आदि सहित पंसस मो तैयब, सेवा दल के अध्यक्ष उदय केशरी, 20 सूत्री सदस्य रघुवीर यादव, मो तौकीर रजा, अनिल यादव, अशोक सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही