Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: अब समाधान पेटी के जरिए आम जनता से जुड़ेगी कांग्रेस

Hazaribagh : हजारीबाग के जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने समाधान पेटी का शुभारंभ किया. इसके तहत लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है. आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए जिला कांग्रेस कमिटी कटिबद्ध और संकल्पित है. उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अपना आवेदन जिला कांग्रेस कमिटी के जन समस्या समाधान पेटी में डालें.

इन समस्याओं के निदान के लिए करेंगे प्रयास

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सड़क, गली, नाली निर्माण एवं मरम्मत, स्कूल पुस्तकालय, आंगनबाड़ी केंद्र संबंधी समस्या, बिजली आपूर्ति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, चालक लाइसेंस, राशन कार्ड, आपूर्ति गड़बड़ी, सर्वजन पेंशन, यातायात समस्या, जमीन नामांतरण ( म्यूटेशन ), किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण माफी संबंधी, आयुष्मान कार्ड, असाध्य बीमारी सहायता योजना, डीएमएफटी योजना, अन्याय, छात्रवृत्ति भुगतान, शहरी गरीब आवास योजनाओं आदि के निदान के लिए समाधान पेटी कांग्रेस कार्यालय में लगाया गया है. मौके पर प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, साजिद हुसैन, सुनील अग्रवाल, प्रकाश यादव, कृष्णदेव प्रसाद सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-md-and-director-of-gol-sansthan-guided-the-students-in-the-seminar/">धनबाद

: सेमिनार में गोल संस्थान के एमडी व निदेशक ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही