Search

 
 
 

हजारीबाग: कांग्रेस का धरना, सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई का विरोध

 
Hazaribagh: जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को धरना दिया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर धरना कार्यक्रम हुआ. जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को समन जारी कर बेवजह परेशान कर रही है. इसके विरोध में हजारीबाग झील स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुलेआम दुरूपयोग करना बंद करे, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. बरही विधायक उमाशंकर शंकर ने कहा कि केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैए व अपने शासन की विफलताओं को छुपाने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए की जा रही प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को असफल करने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से खड़ा है. एकदिवसीय शांतिपूर्ण सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आबिद अंसारी, जवाहर लाल सिन्हा कार्यकारिणी के सदस्य अशोक देव, वीरेंद्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान इंटक के बिनोद सिंह, उपेन्द्र कुमार राय, अल्पसंख्यक के तसलीम अंसारी ओबीसी के सुरजीत नागवाला, राजीव गांधी पंचायती राज के उदय कुमार साव और उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार दुबे मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/jharkhand-congress-is-not-going-to-be-afraid-of-modi-governments-jackass-by-showing-fear-of-ed-rajesh-thakur/">ईडी

का डर दिखाकर मोदी सरकार की गीदड़ भभकी से झारखंड कांग्रेस डरने वाली नहीं : राजेश ठाकुर
इसके अलावा सुनील सिंह राठौर, मकसूद आलम, नरेश कुमार गुप्ता, तारिक रजा, सलीम रजा, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, एनए चौधरी, शिव नंदन साहू, सदरूल होदा, बाबर अंसारी, गोल्डन खान, माशूक अंसारी, बाल गोविंद राम, प्रमोद गुप्ता, सैयद अशरफ अली, दिलीप कुमार रवि, सुनील कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार यादव के अतिरिक्त कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. दूसरी ओर जानकारी है कि कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सहायक चुनाव पदाधिकारी भावेश चौधरी 28 जुलाई को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम आएंगे. यहां कांग्रेस कर्मियों से संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा कर जिला अध्यक्ष का नामांकन करेंगे. इसके बाद अपराह्न 2.30 बजे रामगढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinet-approves-1-64-lakh-crore-package-for-bsnls-revival-approves-merger-of-bsnl-and-bbnl/">मोदी

कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज पर मुहर लगायी, BSNL और BBNL के मर्जर को मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही