Search

 
 
 

हजारीबाग : कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, नेताओं ने कहा ईडी की कार्रवाई केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया

 
Hazaribag :  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुराने समाहरणालय के सामने धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरने में मुख्य अतिथि बरही के विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरूद्ध बदले की भावना तथा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. ये केंद्र सरकार की तानाशाही रवैए को उजागर करता है. कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए इस लड़ाई को कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है. केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी सारा खेल कर रही है. यह कार्रवाई आनेवाले आम चुनाव में केन्द्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी. धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा संवैधानिक संस्था का दुरूपयोग करना केन्द्र सरकार बन्द करे, नहीं तो इसके परिणाम अच्छे नही होंगे. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान व धन्यवाद ज्ञापन नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष तसलीम अंसारी ने किया. इसे भी पढ़ें- चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-padmashree-jamuna-tudu-meets-arjun-munda/">चाकुलिया

: पद्मश्री जमुना टुडू ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात

कई नेताओं ने रखे अपने विचार

धरने में कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध सिंह, अदिब रिजवी, अशोक देव, वीरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, विजय कुमार यादव, बीसी मिश्रा, उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, गोविंद राम, निजामुद्दीन अंसारी, मिथिलेश दुबे, कृष्ण कुमार यादव, नरेश कुमार गुप्ता, सलीम रजा बिनोद सिंह, दिगम्बर मेहता, उपेन्द्र कुमार राय शामिल थे. वहीं प्रखंड अध्यक्षों में विकास कुमार यादव, रविन्द्र गुप्ता, इकबाल रजा, प्रदीप मंडल, अजित कुमार सिंह, गौतम मेहता, लाल मोहन रविदास, महासचिव अब्दुल मनान वारसी, संजय यादव, बिनोद यादव, राजू चौरसिया, रीतलाल मंडल, मनोज मोदी, विजय कुमार सिंह, शिव नंदन साहू, सदरूल होदा, रोहन ठाकुर, नन्द एनए चौधरी, किशोर यादव, लौह सिंह, शमशेर आलम, हेलाल अख्तर, महिला कांग्रेस की बेबी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के तसलीम अंसारी, ओबीसी मोर्चा के सुरजीत नागवाला, राजीव गांधी पंचायती राज के उदय कुमार साव, सचिव ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, बाबर अंसारी, सैयद अशरफ अली, मीना देवी, कृष्णा कुशवाहा, सुषमा देवी, अजय सिंह,शाबाना खातून, राकेश रजक, रामफल सिंह, हीरालाल गोप, गणेश ठाकुर, सत्येन्द्र कुमार यादव, तैयब अंसारी के अतिरिक्त बरही, चौपारण, पदमा से आए सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-retired-officers-of-jhamada-reached-the-protest-site-to-boost-the-morale-of-the-dependents/">धनबाद:

आश्रितों का मनोबल बढ़ाने धरनास्थल पहुंचे झमाडा के रिटायर्ड अधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही