Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : 15 लाख से प्रवेश द्वार का निर्माण, सांसद ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
सांसद जयंत सिन्हा ने किया संजय सिंह ग्राउंड के प्रवेश द्वार का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को किया समर्पित Hazaribagh: खेल क्षेत्र के विकास कार्यों में गुरुवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई. सांसद सह वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा ने संजय सिंह ग्राउंड (वेल्स) में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दिया. सांसद मद से लगभग 15 लाख की राशि से इस द्वार का निर्माण करवाया गया है. इस द्वार को हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. संजय सिंह के नाम पर समर्पित किया गया है. हजारीबाग में क्रिकेट के विकास के क्षेत्र में स्व. संजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनके योगदान के कारण ही आज झारखंड में हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन का नाम अग्रणी रूप में लिया जाता है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/young-man-commits-suicide-in-the-presence-of-ramgarh-police-station/">रामगढ़

थाना के हाजत में युवक ने की आत्मह’त्या

खेल मैदान के समीप प्रेक्टिस स्टैंड के निर्माण की घोषणा

इस अवसर पर जयंत सिन्हा ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला. साथ ही उन्होंने मैदान के चारों तरफ पथ वे का निर्माण करवाने, मुख्य प्रवेश द्वार के पास पेवर ब्लॉक लगवाने तथा खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए खेल मैदान के समीप प्रेक्टिस स्टैंड का जिला खनिज मद से निर्माण करवाने की घोषणा की. सांसद ने कहा कि संजय सिंह ग्राउंड (वेल्स) के बहुमुखी विकास के लिए हर कदम उठाया जा रहा है. यहां भव्य मुख्य द्वार, मास्ट लाईट, पैवेलियन, विश्रामघर व स्नानागार समेत खिलाड़ियों व दर्शकों के लिए हर जरुरी सुविधाएं दी जा रही हैं. हमारा प्रयास यहां रणजी जैसे टूर्नामेंट का आयोजन करवाना है. इसे भी पढ़ें-भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-ranchi-test-know-where-the-parking-arrangements-are/">भारत-इंग्लैंड

रांची टेस्टः जानें कहां है पार्किंग की व्यवस्था

एससीके के विकास में स्व. संजय सिंह का अहम योगदान

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा, भैया तरुण कुमार, आनंद देव, टोनी जैन, बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रफुल्ल कुमार, दामोदर सिंह, ज्ञान प्रकाश, कृष्ण कुमार सिन्हा, रणधीर पांडे, विकास वर्मा, सुबोध सिंह, मुकेश कुमार सिंह, भैया नितेश कुमार, ज्योति कुमार गुड्डू, रवींद्र लाल, राजेंद्र प्रसाद राजा, अमरदेव सिंह, अनूप भाई वर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणुका कुमारी, सांसद के निजी सचिव आशीष सिंह, सांसद के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा, आशीष मेहता, राजेश कुमार मेहता, विनोद कुमार बिगन, वेद प्रकाश, सनी सिंह, सत्यजीत वर्मा, सौरव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही