Search

 
 
 

हजारीबाग : नियम ताक पर रखकर हो रहा सिक्स लेन का निर्माण

 
एनएच पर एक लेन में अंडरपास का निर्माण कार्य बीच में ही अधूरा छोड़ दूसरे लेन पर शुरू कर दिया गया कार्य तीन साल में भी पूरा नहीं हो सका अंडरपास का निर्माण Chauparan, Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के बराकर पुल से लेकर डाकबाबा चौपारण तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है. लेकिन, कंस्ट्रक्शन कंपनी नियम-कानून को ताक पर रख कर काम कर रही है. जीटी रोड पर निर्माण कार्य व्यवस्थित ढंग से नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं या घायल होकर शरीर के किसी हिस्से से लाचार तक हो जाते हैं. इसका मुख्य कारण है कि एनएचएआई द्वारा रिलायंस कंपनी को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन, अपने दायित्वों का निर्वहन खुद न कर पेटी पर राजकेशरी कंस्ट्रक्शन को काम करने दे दिया गया. सड़क निर्माण की कार्यकुशलता ठीक नहीं रहने के कारण पेटी कॉन्ट्रैक्टर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था. लेकिन, राजकेशरी कंस्ट्रक्शन कंपनी का नाम बदल कर काम करता ही रहा. निर्माण कार्य में कार्यकुशलता नहीं होने के कारण सड़क पर जहां-तहां खुदाई कर दी जाती है और फिर पूरा काम किये बगैर दूसरे जगह पर काम शुरू कर दिया जाता है. एक तरफ आधा-अधूरा काम करने के कारण सड़क पर आवागमन करने में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-postmaster-accused-of-rs-10-crore-scam-in-govindpur-post-office-absconds-including-2-news/">धनबाद

: गोविंदपुर पोस्टऑफिस में 10 करोड़ के घोटाले का आरोपी पोस्टमास्टर फरार समेत 2 खबरें

राहगीरों को होती है काफी परेशानी

इसी कड़ी में सिंघरावां मोड़ पर एक तरफ चौपारण से बरही जाने वाले लेन में अंडर पास का काम शुरू हुए लगभग तीन वर्ष होने को हैं, पर काम अब तक अधूरा ही है. वहीं, इस काम को पूरा किए बगैर दूसरी लेन में काम शुरू कर दिया है. इससे स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं सिंघरावां मोड़ के कार्य स्थल पर संचालित होटल एवं दुकानों के सामने बाइक खड़ी कर दुर्घटना को आमंत्रित किया जा रहा है. लेट लतीफी और नियम को ताक पर रख काम करने वाले राजकेशरी कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए मोबाइल पर फोन किया गया, पर कॉल रिसीव नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sp-appointed-new-police-station-incharges-in-five-police-stations/">हजारीबाग

: एसपी ने पांच थानों में नये थाना प्रभारी किये पदस्थापित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही