Search

 
 
 

हजारीबाग : खाई में गिरा कंटेनर, चाचा की मौत, भतीजा घायल

 
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के दनुआ घाटी में मौत का खेल जारी है. मंगलवार को फिर से एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात कोलकाता की ओर से एक कंटेनर बनारस की ओर जा रहा था. इसी बीच चौपारण के दनुवा घाटी में सड़क की बदहाली के कारण कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया और जंप करते हुए एनएचएआई के किनारे 30 फीट गहरी खाई में गिर गया. गहरी खाई में गिरने से कंटेनर का पुरजा पुरजा अलग हो गया, हादसे में गाड़ी के चालक विवेक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान पिता मान सिंह ग्राम इकहारा, बरनाहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. वहीं उप चालक सचिन कुमार, पिता अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वह फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है. दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा हैं. इसे भी पढ़ें-होटवार">https://lagatar.in/action-will-be-taken-against-the-then-jail-superintendent-of-hotwar-jail-departmental-proceedings-will-continue-cm-approved/">होटवार

जेल के तत्कालीन जेल सुपरीटेंडेंट नपे, चलेगी डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग, CM ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही