Search

 
 
 

हजारीबाग : खाक होने से बचा कंटेनर, ड्राइवर ने दिखायी सूझबूझ

 
Vishnugarh, Hazaribagh: पटना से रांची जा रहे लाडली रोडवेज के कंटेनर (जेएच 10 सीक्यू 4076) में बीच रास्ते में आग लग गई. हादसे में कंटेनर तो जलने से बच गया, मगर उसपर लदे बजाज कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक सामान आधे के करीब जल गए. घटना रविवार को बगोदर-विष्णुगढ़ सड़क पर घटी. कंटेनर चालक ने बताया कि चलनिया जंगल के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे बताया कि उसके वाहन के पिछले हिस्से से धुआं निकल रहा है. गाड़ी रोक कर देखा, तो लदे सामान सुलग रहे थे. चालक ने इसकी सूचना मालिक को दी और गाड़ी को विष्णुगढ़ जमुनिया डैम के वासिंग सेंटर ले गया. वहां पानी की बौछार से आग बुझाने की कोशिश की गयी. इसी दौरान वहां मौजूद लोग लदे सामानों को जलते वाहन से निकालने में जुट गए. इसके बावजूद लगभग आधे सामान जल गए. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली, तो मदद के लिए पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-has-to-be-made-an-ideal-district-in-the-field-of-agriculture-arjun-munda/">सिमडेगा

को कृषि के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है : अर्जुन मुंडा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही