शहर में दर्जनों जगह निगम ने बनाए हैं पार्किंग स्थल, सालाना 30 लाख की कमाई कभी जांच नहीं करते नगर निगम के अधिकारी जहां-तहां वाहन पार्किंग से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हर ठेले व रेड़ी वालों ने ऐंठते हैं 50 से 100 रुपये Vishmay Alankar Hazaribagh: शहर में वाहन पार्किंग के नाम पर मिले ठेके का दुरूपयोग किया जा रहा. दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए नगर निगम द्वारा ठेकेदारों को दी गई जगहों पर पार्किंग ना हो कर ठेले व गुमटी लगवाए जा रहे हैं और इसके एवज में मोटी रकम वसूली जा रही है. ठेकेदारों की इस मनमानी का खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है. पहले से ही पार्किंग जोन में ठेले-गुमटी के लगे रहने के कारण वाहन सवार जहां-तहां अपने वाहन खड़े कर रहे हैं. इससे सड़क पर जाम लगने के साथ-साथ वाहन चोरी का खतरा भी बना रहता है. इसे भी पढ़ें-वित्त">https://lagatar.in/finance-minister-rameshwar-oraon-visited-bihar-club-puja-pandal/">वित्त
मंत्री रामेश्वर उरांव ने बिहार क्लब पूजा पंडाल का किया भ्रमण
: ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों ने बांधा देशभक्ति का समां
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/जाम-5_131-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
मंत्री रामेश्वर उरांव ने बिहार क्लब पूजा पंडाल का किया भ्रमण
शहर में कई जगहों पर पड़ाव
शहर में दुपहिया वाहनों के पड़ाव में सदर थाने के सामने, गुरु गोविंद सिंह पार्क के सामने दोनों तरफ, बैंक ऑफ बड़ोदा के सामने, स्टेट बेंक के सामने,अन्नदा कॉलेज गेट से गिरधारी साव के घर तक, बैंक ऑफ इंडिया के सामने, गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित उर्दू स्कूल के सामने, पोस्ट ऑफिस के सामने और त्रिमूर्ति के पास दो पहिया वाहन पड़ाव है. इन पार्किंग स्थलों की नीलामी में निगम को लगभग 30 लाख रुपये की सालाना कमाई होती है. लेकिन, यह भी गौर करने वाली बात है कि 30 लाख रुपये में निगम ने पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेतरतीब कर दिया है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि नीलामी के बाद नगर निगम की तरफ से कभी भी इसकी पड़ताल नहीं की जाती है कि ठेकेदार ने वाहन पड़ाव का सदुपयोग कर रहे हैं या दुरूपयोग. वहां वाहनों की पार्किंग हो रही है, या पार्किंग स्थल पर ठेले-गुमटी लगाए जा रहे हैं, इस ओर निगम का कोई ध्यान नहीं है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bsf-soldiers-performed-patriotism-in-meri-maati-mera-desh-program/">हजारीबाग: ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों ने बांधा देशभक्ति का समां
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment