Search

 
 
 

हजारीबाग : सरकारी शराब दुकान में विवाद, मानवधिकार संगठन ने लिया संज्ञान

 
Hazaribagh: हजारीबाग जिला के चौपारण-चतरा मोड़ स्थित सरकारी शराब दुकान में पानी मिलाने की बात पर हंगामा हुआ, तो दुकानदार को बोतल बदलनी पड़ी. लोगों ने बताया कि पहले भी इस दुकान से एमआरपी से ज्यादा पैसे लेने, नकली शराब बेचने समेत कई मामले सामने आये है. जिसको लेकर प्रशासन ने इसे सील भी कर दिया था. एक बार फिर यह दुकान रविवार की शाम में सुर्खियों में आया, जब अंग्रेजी शराब में पानी मिलाकर बेचने का आरोप लगा. शराब खरीदने गए एक ग्राहक ने दुकान पर जमकर हंगामा मचा दिया कि बोतल में पानी मिलाया गया है. साथ ही सील बोतल के साथ छेड़छाड़ भी की गई है. पानी मिलावट की शिकायत के बाद दुकानदार ने उस ग्राहक को दूसरी शराब की बोतल दी. ग्राहक ने बताया कि शराब की दो बोतल दुकान से खरीदी थी, जिसमें एक बोतल की शराब में पानी मिला हुई था.

मानवधिकार संगठन ने लिया संज्ञान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-23.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं इस मामले पर मानवधिकार ऑर्गेनाइजेशन एंड एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के युवा जिलाध्यक्ष रवि रंजन यादव ने संज्ञान लेते हुए उत्पाद विभाग से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यह उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का मामला है. उपभोक्ता असली शराब समझकर सरकारी दुकान पर खरीदारी के लिए जाते हैं. लेकिन यहां भी उनके साथ मिलावट की जाती है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-master-class-on-digital-transformation-in-mining-begins-at-iit-ism/">धनबाद

: आईआईटी आईएसएम में ‘खनन में डिजिटल परिवर्तन पर मास्टर क्लास’ की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही