Search

 
 
 

हजारीबाग : दोषी मजदूर या अधिकारी, क्या सच बोलने की मिली सजा

 
दोगुनी कीमत पर पौधे देने का खुलासा होने पर मजदूरों पर गिरी गाज अपनी गलतियों को छिपाने के लिए मजदूरों पर की कार्रवाई Hazaribagh : हजारीबाग झील परिसर स्थित पश्चिमी वन प्रमंडल की नर्सरी में दोगुनी कीमत में पौधे देने का गोरखधंधा उजागर होने पर वहां काम कर रहे दो मजदूरों को हटा दिया गया. वन विभाग ने अपनी गलती छिपाने के लिए वहां काम पर करे मजदूरों परमेश्वर महतो और राजेश कुमार पर कार्रवाई कर दी. मजदूरों का कहना है कि सच बोलने की उन्हें सजा मिली. वह तो अधिकारी के कहने पर ही पांच रुपए के पौधे को 10, 15, 20 और 50 रुपए में बेच रहे थे. साथ ही जितने दाम में ग्राहकों को पौधे देते थे, उतनी राशि रजिस्टर में चढ़ाते थे. वन विभाग के अधिकारियों के कहने पर वह ग्राहकों से राशि लेते थे और उल्टा उन्हीं पर कार्रवाई कर दी गई. इस मामले में नर्सरी में मौजूद वन विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की जरूरत थी. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-assistant-teacher-accused-of-molesting-and-sexually-abusing-a-minor-girl-case-registered/">हजारीबाग

: सहायक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/shubham-sandesh-news-18_897-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

``शुभम संदेश`` ने सच का किया था खुलासा

फिलहाल मजदूर राजेश कुमार को नर्सरी में काम से हटा दिया गया है. वहीं परमेश्वर महतो को बुधवार से काम पर नहीं आने की बात विभाग की ओर से कही गई है. दोनों मजदूरों का कहना है कि अब परिवार की गाड़ी कैसे खीच पाएंगे. जो गलती उन्होंने की ही नहीं, उसकी सजा उन्हें क्यों दी गई. इस संबंध में पूछे जाने पर डीएफओ ने फोन रिसीव नहीं किया. इस मामले में ``शुभम संदेश`` ने सच का खुलासा किया था. पड़ताल में पौधों की कीमत से दोगुनी से लेकर दस गुनी राशि ली जा रही थी. जनहित की इस खबर के बाद नर्सरी में रहनेवाले पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं कर मजदूरों को हटा दिया गया. इसे भी पढ़ें :मुंगेरीलाल">https://lagatar.in/cm-has-gone-to-bengaluru-to-see-beautiful-dreams-of-mungerilal-sanjay-seth/">मुंगेरीलाल

के हसीन सपने देखने बेंगलुरु गए हैं सीएम : संजय सेठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही