Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि में जल्द होगा दीक्षांत समारोह, नैक ग्रेडिंग के लिए भी तैयारी शुरू

Amarnath Pathak Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में जल्द दीक्षांत समारोह कराया जाएगा. वहीं नैक ग्रेडिंग के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही वोकेशनल सेल को भी सुदृढ़ किया जाएगा. साथ ही साथ इसका बायलॉज भी तैयार किया जाएगा. वहीं अनुबंध पर विभिन्न कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भी बहाली की जाएगी. इसके लिए विभिन्न कॉलेजों से विषयवार रिक्तियां मांगी गई हैं. यह जानकारी विभावि के रजिस्ट्रार डॉ कौशलेंद्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अलग-अलग चार बैठकें हुईं. इसमें हेड एंड डींस, डायरेक्टर्स ऑफ सेल फाइनांस कोर्स(वोकेशनल कोर्स), आईक्यूएसी और परीक्षा परिषद की बैठक में कई निर्णय लिए गए. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-tribals-are-struggling-to-save-their-existence-devnarayan/">हजारीबाग:

आदिवासी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कर रहे जद्दोजहद : देवनारायण

कॉमर्स सेमेस्टर-4 की परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई

रजिस्ट्रार ने बताया कि जून के वीकेंड या जुलाई के प्रथम सप्ताह विनोबाभावे विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह कराने पर सहमति बनी है. वहीं नैक एक्रिडेशन के लिए पीयर्स टीम अगस्त में आनेवाली है. इसके लिए विभावि में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का मिलन समारोह भी कराया जाएगा. परीक्षा बोर्ड की बैठक में सत्र नियमित रखने, समय पर परीक्षा लेने और रिजल्ट देने समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई. वहीं विद्यार्थियों की मांग पर कॉमर्स सेमेस्टर-4 की परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है. इस परीक्षा की तिथि 28 जून को होनेवाली कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा से टकरा रही थी.

विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिलेगी मूलभूत सुविधा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा विभिन्न संकाय अध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और निदेशकों के साथ मिलकर विद्यार्थियों की समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करेंगे. मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान देते हुए संबंधित कार्य किए जाएंगे. परिसर के विभागों में पेयजल, बिजली और बाथरूम की समस्याओं का निदान किया जाएगा. स्वच्छता के साथ पानी उपलब्ध कराए जाएंगे. विभाग के पुस्तकालय में विद्यार्थियों और शोधार्थियों के बैठने की व्यवस्था और इंटरनेट के साथ लाइट सुचारू रूप से काम करे, इसके लिए परिसर के सभी विभागों का निरीक्षण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :हौसला">https://lagatar.in/encouragement-kinnar-a-victim-of-sexual-abuse-in-school-took-care-of-herself-and-others-like-her/">हौसला

: स्कूल में यौन शोषण की शिकार किन्नर ने खुद को संभाला और अपने जैसे दूसरों को भी

स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर

परिसर के अंदर छात्रों एवं अभिभावकों के बैठने के लिए जो शेड हैं तथा साइकिल एवं गाड़ी स्टैंड के आसपास की गंदगी को साफ किया जाएगा. ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यार्थियों को परिसर में शिक्षा के लिए सुविधा के साथ स्वस्थ शैक्षणिक माहौल मिल सके, इन बातों को प्राथमिकता दी जाएगी. विश्वविद्यालय के दोनों गेट के आसपास की सफाई के साथ सुरक्षा गार्डों को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा. आइक्यूएसी सेल के कार्यालय एवं वहां की सुविधाओं के लिए कार्यालय में संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिससे नैक के कार्यों को अविलंब पूरा किया जा सकेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही