Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : भाकपा माले ने फूंका रमेश विधूड़ी का पुतला समेत 4 खबरें

Advertisement
Advertisement
Barkatta:  भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा संसद में दिए गए अमर्यादित बयान के विरोध में भाकपा माले द्वारा उनका पुतला दहन किया गया. प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद ने कहा कि रमेश विधूड़ी ने संसद में जिस तरह का बयान दिया, उससे भाजपा और संघ की मानसिकता साफ नजर आ रही है. माले नेता ने कहा कि आज देश में दलित, आदिवासी व अल्पसंख्यकों के बीच भय का माहौल है और भाजपा के सांसद-नेता अपने बयानों से उन्हें डरा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछले दरवाजे से संविधान को खत्म करना चाह रही है. पुतला दहन कार्यक्रम में किसून मोदी, श्याम पासवान, किशोर पासवान, सामेल टुडू, इमरान अंसारी सहित कई भाकपा माले कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :अब">https://lagatar.in/now-hostel-children-will-not-have-to-bring-food-items-from-home-government-will-provide-them-chief-minister/">अब

हॉस्टल के बच्चों को खाने-पीने का समान घर से नहीं लाना होगा, सरकार देगी : मुख्यमंत्री
दूसरी खबर

2000 शिक्षकों को सम्मानित करेगा पासवा

Hazaribagh:  आगामी 30 सितंबर को टाउन हॉल में पासवा द्वारा निजी विद्यालय के 2000 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. शिक्षकों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामेल अहमद, झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे, महासचिव नीरज सहाय व सुश्री फातिमा फलक एवं झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम के लिए नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके लिए निजी विद्यालय शिक्षक संघ एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2023 व्हाट्सएप ग्रुप में संचालक अपने विद्यालय एवं शिक्षकों का नाम भेज कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. तीसरी खबर

भाई बहन के प्रेम को समर्पित है करम परब

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/25rc_m_248_25092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Barkatta:   विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्राे. जानकी प्रसाद यादव के बरकट्ठा स्थित आवास पर क्षेत्र के माताओं-बहनों ने करम महोत्सव मनाया. इस दौरान करम के गीत गाए गए. वहीं, महिलाओं ने अखरा में पारंपरिक नृत्य भी किए. इस अवसर पर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव एवं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी ने बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र वासियों, राज्य वासियों को भाई बहन के प्रेम को समर्पित प्रकृति पर्व करम परब की ढेर सारी शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-company-staff-accused-of-theft-in-two-separate-cases-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में दो अलग-अलग मामलों में कंपनी के स्टाफ पर चोरी का आरोप
चौथी खबर

बीमार सहिया का निधन, जताया शोक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/sssss-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Vishnugarh: प्रखंड के गोविंदपुर की सहिया सपना देवी का रविवार देर रात अपने घर पर निधन हो गया. उनकी मौत पर सहिया संघ ने शोक जताया है. संघ की अध्यक्ष सीमा देवी ने शोक जताते हुए कहा कि सपना देवी लगभग डेढ़ साल से कैंसर बीमारी से जूझ रही थी. अंततः, जिंदगी की जंग वह हार गईं. सोमवार को गोविंदपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बीटीटी बेबी देवी, पूर्व बीटीटी मालती देवी, सहिया पिंकी चौरसिया, स्वाती देवी, शोभा देवी, सुनीता देवी व पुष्पा देवी ने भी निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही