Search

 
 
 

हजारीबाग क्रिकेट स्टेडियम विवाद: सांसद-विधायक के बीच बयानबाजी तेज, क्रिकेट एसोसिएशन पर भी उठे सवाल

हजारीबाग स्थित संजय गांधी क्रिकेट स्टेडियम में फ्रेंडली मैच के दौरान शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब और गहराता जा रहा है. 17 मई को निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज होकर विधायक प्रदीप प्रसाद स्टेडियम पहुंच गए और वहां उन्होंने आयोजन को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया था. उस समय हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी मौके पर मौजूद थे.
 

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित संजय गांधी क्रिकेट स्टेडियम में फ्रेंडली मैच के दौरान शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब और गहराता जा रहा है. 17 मई को निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज होकर विधायक प्रदीप प्रसाद स्टेडियम पहुंच गए और वहां उन्होंने आयोजन को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया था. उस समय हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी मौके पर मौजूद थे.

 

विवाद बढ़ने के बाद 20 मई को सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि स्टेडियम में कोई ऐसा औपचारिक मैच नहीं था, जिसमें सांसद या विधायक को अलग से आमंत्रित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेट एसोसिएशन एक सामूहिक मंच है, जहां सभी सदस्य समान रूप से शामिल होते हैं. साथ ही उन्होंने विधायक प्रदीप प्रसाद की प्रतिक्रिया को अनुचित बताया.

 

इसके जवाब में 21 मई को विधायक प्रदीप प्रसाद ने मीडिया के सामने आकर तीखा पलटवार किया. उन्होंने गीता को हाथ में लेकर कहा कि जनता के हित के लिए अगर उन्हें सख्त रुख अपनाना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे.

 

उन्होंने सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेस वार्ता के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बोलने का मौका नहीं दिया गया और उनके साथ पक्षपात किया गया. विधायक ने यह भी दावा किया कि वे सच बोल रहे हैं और इस पर गीता की कसम खाई.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही