Search

 
 
 

हजारीबाग : सैनिक कंपनी में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी अपराधी राहुल दुबे ने ली

 
अपराधी राहुल दुबे ने लिया सैनिक कंपनी में गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी Hazaribagh : जिले के उरीमारी में न्यू बिरसा सैनिक कंपनी में हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी अपराधी राहुल दुबे ने ली है. राहुल दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  कहा है कि मैं इस घटना की जिम्मेदारी लेता हूं. अगर कोई बिना मुझे मैनेज किए काम शुरू करता है, तो उसका परिणाम भुगतने वाला वही होगा, चाहे वह आउटसोर्सिंग हो या रोड सेल. इससे पहले, उरीमारी में आशीर्वाद कंपनी में गोलीबारी और कोयला साइडिंग पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी जिम्मेदारी भी राहुल दुबे ने  ली थी. राहुल दुबे पहले गैंगस्टर अमन साहू के करीबी सहयोगी था, लेकिन अब उसने अपना खुद का गिरोह बना लिया है. वह लगातार रामगढ़ और हजारीबाग जिले में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही