Search

 
 
 

हजारीबाग: अपराधकर्मी कर रहे हैं नंबर प्लेट का इस्तेमाल, ऑनर परेशान

 
Hazaribagh: जिले के चरही निवासी गौतम कुमार प्रजापति इन दिनों थानों के चक्कर लगाकर थक गये हैं. वे पुलिस से अपनी बाइक थाने में रखने की गुहार लगा रहे हैं. ताकि छिनतई मामले में उनकी बाइक की तलाशी के नाम पर उन्हें थाना नहीं आना पड़े. मामला बाइक के नंबर प्लेट से जुड़ा है. इसमें अपराधकर्मी जिस बाइक से छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं, उसका नंबर गौतम की बाइक से मिलती है. ऐसे में जहां भी छिनतई की घटना होती है, वहां की पुलिस उन्हें बुला लेती है. मामला समझने के बाद उन्हें फिर घर वापस भेज देती है. इससे तंग आकर गौतम अब थाने में अपनी गाड़ी जमा कर लेने की गुहार लगा रहे हैं. वे थानेदार से अपनी बाइक कम से कम छह महीने तक थाने में रख लेने की गुहार लगा रहे हैं. पूछताछ के लिए उन्हें कभी रांची तो कभी रामगढ़ जाना पड़ता है. इसमें उन्हें बिना वजह परेशानी होती है. इसका उन्हें कोई स्थायी समाधान भी नहीं मिल पा रहा है. इससे वे परेशान हैं. इसे भी पढ़ें-  जापान">https://lagatar.in/modi-said-in-japan-i-do-not-have-butter-i-have-the-habit-of-drawing-a-line-on-a-stone/">जापान

में मोदी बोले- मुझे मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने की आदत  
बता दें कि गौतम के पास अपाची बाइक है. इसका नंबर JH 24E  7581 है. इस नंबर को अपराधकर्मियों ने अपने बाइक में लगा लिया है. अपराधकर्मी बाइक को सीसीटीवी कैमरे में दिखाते भी हैं. अपराधकर्मी रांची के विभिन्न इलाकों के अलावा रामगढ़ में भी चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे चुके हैं. जिन क्षेत्रों में वे घटना को अंजाम देते हैं, वहां की पुलिस गौतम की तलाश करने लगती है. गौतम का कहना है कि मेरी बाइक का मॉडल bs4 है, जबकि अपराधी की bs6 मॉडल है. इससे वे घटना को अंजाम दे रहे हैं. परेशान होकर गौतम परिजन के साथ हजारीबाग एसपी से गुहार लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-  क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही