Search

हजारीबाग : अपराधियों ने रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को फूंका

  • कटकमसांडी में रेलवे लाइन निर्माण में लगे थे चारों वाहन
  • चार की संख्या में थे अपराधी, घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा
  • अपराधियों की हो चुकी पहचान, कार्रवाई जल्द : एसपी
Hazaribagh :  जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर हेसाकुदर गांव के पास गुरुवार तड़के चार वाहनों को जला दिया गया. इसमें दो हाइवा, एक पेलोडेर और एक पिकअप वाहन शामिल हैं. घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा गया है. सभी जले हुए वाहन रेलवे कंपनी के बताए जा रहे हैं. कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में इन वाहनों से काम लिया जाता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि लेवी के लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना पर हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि कटकमसांडी थाना अंतर्गत ग्राम शाहपुर में रेलवे की पटरी बिछाने के कार्य में लगे रॉयल इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कंपनी की साइट पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने तड़के ढाई बजे के करीब तीन हाइवा, एक रोलर और एक टैंकर में आग लगा दी. साइट पर उपस्थित कंपनी के कर्मियों के अनुसार कुल चार की संख्या में अपराधी आये थे. एसपी ने कहा कि अब तक के अनुसंधान के अनुसार, घटना को स्थानीय अपराधियों के एक गिरोह ने अंजाम दिया है. उन्हें चिन्हित किया गया है एवं जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. इस घटना में माओवादी या अन्य किसी भी नक्सल संगठन की कोई भी भूमिका सामने नहीं आई है. कटकमसांडी थाना प्रभारी की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : 62.12">https://lagatar.in/security-of-latehar-jail-will-be-strengthened-with-62-12-lakhs-approval-of-home-department/">62.12

लाख से लातेहार जेल की सुरक्षा होगी मजबूत, गृह विभाग की मंजूरी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp