Search

 
 
 

हजारीबाग : केरेडारी कोल माइंस में अपराधियों ने की फायरिंग, ड्राइवर को भी पीटा

 
चार घंटे के बाद फिर से माइंस में काम हुआ शुरू Hazaribagh :  केरेडारी एनटीपीसी के बीजीआर माइनिंग एंड कंपनी में मंगलवार देर रात अपराधियों ने गोलीबारी की है. साथ ही ड्राइवर के साथ मारपीट भी की है. अपराधियों ने माइंस में काम कर रहे वर्कर और ऑपरेटर के मोबाइल भी छीन लिये हैं.  जाने की भी सूचना प्राप्त हुई है. घटना बीती रात करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गोलीबारी की घटना के बाद माइंस में चार घंटे काम बंद रहा. इसके बाद काम फिर से चालू किया गया. घटना की सूचना पर स्थानीय थाना समेत कई जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. घटना को किसने अंजाम दिया है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही